विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान व गुट पांच धन एक के बीच वार्ता तुर्की के नगर इस्तंबोल में होगी।श्री अली अकबर सालेही ने आज तुर्की की राजधानी अन्कारा में कहा कि तुर्की के विदेशमंत्री अहमद दाऊद ओग़लो, इस वार्ता के बारे में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली और युरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथरिन एश्टन से निकट संपर्क में हैं और निकट भविष्य में वार्ता की तारीख़ की घोषणा की जाएगी। उन्होंने इसी प्रकार ईरान व तुर्की के संबंधों को अत्यंत मैत्रीपूर्ण बताया। ज्ञात रहे कि श्री सालेही ईरान व तुर्की के संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए आज अन्कारा पहुंचे हैं।

..........

166